सभी महिलाओं को मिलेंगे ₹10,000, आवेदन फॉर्म भरना शुरू Mahila Rojgar Yojana Apply Online

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahila Rojgar Yojana Apply Online: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। शुक्रवार को पीएम मोदी ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ (Mahila Rojgar Yojana 2025) का शुभारंभ किया। लॉन्चिंग के दिन ही राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10-10 हजार रुपए सीधे ट्रांसफर किए गए- यानी सरकार ने एक झटके में ₹7,500 करोड़ रुपए की राशि भेज दी।

Mahila Rojgar Yojana Apply Online

बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 महिलाओं को आर्थिक आजादी की ओर बड़ा कदम है। सरकार की यह पहल उन महिलाओं के लिए सुनहरा मौका है जो खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहती हैं या परिवार की आमदनी बढ़ाना चाहती हैं।

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे घर से ही रोजगार शुरू कर सकें। महिलाएं इस राशि का उपयोग खेती, डेयरी, सिलाई-बुनाई, हस्तशिल्प या छोटे कारोबारों में कर सकती हैं। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी, बल्कि वे समाज में अपनी पहचान और सम्मान भी बना सकेंगी।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?

यह योजना बिहार सरकार की एक नई पहल है जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और स्वरोजगार के अवसर देना है। इस योजना के तहत शुरुआत में महिलाओं को ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे छोटे-छोटे रोजगार शुरू कर सकें। सरकार ने संकेत दिया है कि अगर यह पैसा सही तरीके से रोजगार खड़ा करने में लगाया गया, तो आगे चलकर ₹2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त मदद भी दी जाएगी।

Mahila Rojgar Yojana ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में सिर्फ पैसा ही नहीं, बल्कि ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट पर भी जोर दिया गया है। जीविका और स्वयं सहायता समूह (Self Help Groups – SHG) की मदद से महिलाओं को बिजनेस, हस्तशिल्प, सिलाई, बुनाई और पशुपालन जैसे कामों की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा सरकार महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए स्थानीय हाट-बाजारों का भी विकास कर रही है, ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके।

महिला रोजगार योजना 2025 के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

महिला रोजगार योजना 2025 के लिए आवेदन करने से पहले कुछ आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखना ज़रूरी है। इसमें आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र (जैसे राशन कार्ड, वोटर आईडी या बिजली बिल), बैंक पासबुक की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और आय प्रमाण पत्र शामिल हैं। अगर आप पहले से किसी स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य हैं तो उसका प्रमाण पत्र भी लगाना होगा। साथ ही, आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए ताकि वेरिफिकेशन प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके।

महिला रोजगार योजना में ₹2 लाख कैसे मिलेगा?

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि यह योजना एक बार की मदद नहीं है, बल्कि लंबे समय तक आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम है। यदि महिलाएं इस राशि का उपयोग किसी रोजगार, छोटे उद्योग या स्वयं सहायता समूह के काम में करती हैं और प्रगति दिखती है, तो सरकार की ओर से उन्हें आगे भी वित्तीय सहायता मिलती रहेगी। यानी यह योजना महिलाओं को सिर्फ सहायता नहीं बल्कि रोजगार खड़ा करने का अवसर दे रही है।

महिला रोजगार योजना का लाभ किनको मिलेगा?

महिला रोजगार योजना का लाभ केवल बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा। साथ ही, लाभार्थी का जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना अनिवार्य है। अगर कोई महिला अभी तक समूह से नहीं जुड़ी है, तो वह पहले SHG की सदस्य बनकर फिर योजना का फायदा उठा सकती है।

महिला रोजगार योजना का आवेदन कैसे करें?

जो महिलाएं पहले से स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य हैं, उन्हें अलग से ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है। लेकिन जो महिलाएं अभी तक समूह में शामिल नहीं हुई हैं, वे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का आवेदन कैसे करें? आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:-

सबसे पहले https://mmry.brlps.in पर जाएं।

“यहां क्लिक करें” वाले लिंक पर क्लिक करें, नया विंडो खुलेगा।

अब आपके सामने चार लिंक दिखेंगे- किसी एक पर क्लिक करें।

सवाल पूछा जाएगा – “क्या आप स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं?” “नहीं” का विकल्प चुनें और नीचे दिए बॉक्स पर टिक करें।

अब सेल्फ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें- इसमें नाम, पिता/पति का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर भरें और “Send OTP” पर क्लिक करें।

मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।

इसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ (आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो) अपलोड करें।

सबमिट करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

अब तक 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने किया आवेदन

बिहार सरकार के अनुसार अब तक इस योजना से 1 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं। इनमें ग्रामीण इलाकों की महिलाएं सबसे ज्यादा हैं, जबकि शहरी क्षेत्र की महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

WhatsApp Group